ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने नई बाइक Street Triple RS भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 10.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। यह Street Triple सीरीज का दूसरा और सबसे दमदार वैरिएंट है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल की शुरुआत में स्ट्रीट ट्रिपल एस बाइक लॉन्च की थी।
दोनों ही बाइकों में इंजन और चेसिस एक ही है, हालांकि RS वैरिएंट पहले से ज्यादा पावरफुल है। नए आरएस वैरिएंट में 765 सीसी, तीन-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 121 bhp की पावर और 77 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। साधारण Street Triple S वैरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है लेकिन वह 111 bhp की पावर जेनरेट करता है।
पढ़ें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 पेट्रोल कार
ज्यादा पावर के अलावा ब्रेम्बो M50 ब्रेक्स भी दिए गए हैं। ये ब्रेक्स आमतौर पर टॉप-एंड सुपरबाइक्स में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में 5 इंच की फुल कलर टीएफटी स्क्रीन दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो RS वैरिएंट में बेहतर सस्पेशन, कलरफुल TFT इंस्ट्रूमेंट पैनल और पांच अलग-अलग राइडिंग मोड जैसे- रोड, रेन, स्पोर्ट, राइडर और ट्रैक दिए गए हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में केवर दो राइडिंग मोड दिए गए थे।
नई स्ट्रीट ट्रिपल आरएस दो कलर विकल्प- मैट सिल्वर आइस और फैंटम ब्लैक में आती है। बाइक के साथ 60 कस्टम एसेसरीज ऑफर की जाती हैं। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला डुकाटी मोंस्टर 821 और कावासाकी जेड900 से रहेगा।