फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केटीएम की दो नई बाइक आईं नजर, अटकलें हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रियन बाइक कंपनी केटीएम की एंट्री लेवल बाइक ड्यूक यूरोपियन मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा कंपनी की आरसी (सुपरस्पोर्ट स्टाइल) भी ठीक-ठाक पसंद की जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी अब ड्यूक सीरीज का अपडेट वर्जन पेश करने की तैयारी में हैं। एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट ने केटीएम की दो नई बाइक की तस्वीरों को प्रकाशित किया है।

जिसके आधार पर अटकलें शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि कंपनी केटीएम 125 ड्यूक या 200 ड्यूक 2015 और केटीएम 390 वर्जन पेश कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

भारत में मौजूद केटीएम बाइक

हाल ही में कंपनी भारतीय बाजार में केटीएम आरसी बाइक की कीमत 2.05 लाख रुपए और केटीएम आरसी 1.6 लाख रुपए रुपए पर लॉन्च कर चुकी है। इन बाइक को भारत में बजाज के शोरूम के जरिए बेचने की योजना है।

बजाज ऑटो की ऑस्ट्रियन कंपनी केटीएम में 48 फीसदी हिस्सेदारी है। केटीएम आरसी390 काफी आकर्षक बाइक है। इस बाइक का वजन 147 किलोग्राम है। कंपनी ने इसमें नए क्लिप-ऑन हेंडलबार दिए हैं जो राइडिंग को बहुत ही शानदार बनाते हैं।

इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लि‌क्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन लगा है जो 43 पीएस का पावर देता है। इसका इंधन टैंक 9.5 लीटर का जिसमें 1.5 लीटर इंधन रिजर्व में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें