फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की सबसे सस्ती बाइक, क्या माइलेज भी देगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प एक बेहद किफायती मोटर साइकिल बाजार में उतारने वाली है। इस बाइक की कीमत हीरो एचएफ डॉन से भी कम होगी। हीरो एचएफ डॉन की नई दिल्ली एक्स शोरूम पर कीमत 37,900 रुपए है।
विज्ञापन


अभी तक कंपनी ने इस बाइक से पर्दा नहीं उठा है लेकिन आप देखें इसकी पहली तस्वीरें।

Photo: gaadiwaadi.com

टेस्ट ड्राइव में हुआ खुलासा

कंपनी ने इस बाइक को पूरी तरह ढंक कर और वजनदार सामान के साथ टेस्ट ड्राइव पर दौड़ना शुरू कर ‌दिया है। कंपनी ने इस बाइक की पहचान को छिपाने की कोशिश कर रही है। हांलाकि बाइक के कुछ अनछुपे हिस्‍सों को देखकर स्पष्ट ही समझा जा सकता है कि ये हीरो मोटरसाइकिल है।

इस बाइक का इंजन हीरो की दूसरी नियमित चलाई जाने वाली बाइक से मिलता-जुलता ही है, उम्मदी की जा रही है कि इसमें 100सीसी इंजन इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

बाइक के स्पॉक व्हील, फ्रंट टेलीस्कॉपिक फॉर्क, रियर व्यू मिरर, स्विच ‌‌गियर और हैंडल काफी हद तक एचएफ डॉन से मिलते हैं।

हीरो इस बाइक को कम से कम कीमत पर लॉन्च करना चाहती है। उम्मीद है ‌कंपनी नई बाइक को 35,000 रुपए तक की कीमत पर बाजार में उतार सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें