जापानी इलेक्ट्रॉनिक मोटर ब्रांड टेरा मोटर्स भी दिल्ली के ऑटो एक्सपो में शामिल होने वाली दिग्गज ऑटो कंपनियों के बीच अपने जलवे बिखेरने वाली है।
टेरा मोटर्स का सबसे खास और दुनिया का अद्भुत इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर A4000i यहां पेश होने वाला है। ये दुनिया के पहला ऐसा स्कूटर है जो मोबाइल के जरिए बिना किसी वायर से कनेक्ट होकर चलता है।
ऑटोमैटिक कारें कीमत 4 लाख रुपए और माइलेज 23.1जी हां, टेरा मोटर्स अपनी इस ई-बाइक किवामी के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ भारत में कदम रखने जा रही है।
यह स्कूटर यूजर को तमाम जानकारी एप्पल आईफोन की स्क्रीन पर देता है जो इस स्कूटर में डिस्प्ले स्क्रीन की जगह पर इस्तेमाल किया जाता है।
ए4000आई में 50,000 किमी की बैटरीलाइफ भी दी गई है। इसे पूरी तरह चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लगता है। पूरी तरह चार्ज होने पर यह स्कूटर 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा।