जापान की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी टेरा मोटर्स जो कुछ ही दिन में मोबाइल से चलने वाले स्कूटर को भारत में लॉन्च करने वाली है।
कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी मौजूदी दर्ज करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही एक इलेक्ट्रिक सुपरबाइक ‘किवामी’ भारत में लॉन्च की है।
कंपनी ने इस सुपरबाइक की कीमत 18 लाख रुपए तय की है। ये कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक सुपरबाइक है।
डीजल से चलने वाली हीरो बाइक ने मचाई धूमइलेक्ट्रिक सुपरबाइक किवामी स्मार्टबटरी से दौड़ती है जो 1000सीसी इंजन का अहसास कराने में सक्षम है। ये बैटरी 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है और 200 किलोमीटर तक का बैकअप देती है।
इसके टॉप स्पीड की बात करें तो ये 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
कंपनी ने एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर और किफायती दाम में इलेक्ट्रिक बाइक व इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन भी भारतीय बाजार में उतारने की योजना बनाई है। कंपनी बाइक की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू करेगी।