फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज एवेंजर को टक्कर देने Suzuki ला रही 150cc क्रूजर बाइक, अगले महीने लॉन्चिंग

Sun, 29 Oct 2017 01:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Suzuki 150 cc cruiser bike
विज्ञापन
सुजुकी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बजाज ऑटो को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी 7 नवंबर को 150 सीसी की क्रूजर बाइक लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक का सीधा मुकाबला 150 सीसी की इकलौती बाइक बजाज एवेंजर से रहेगा। बजाज हर महीने इसकी 9000 यूनिट की बिक्री करती है। इसका डिजाइन भी एक टिपिकल क्रूजर बाइक जैसा रहेगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Land Rover Discovery, कीमत 71.38 लाख रुपए से शुरू

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जापान की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी GZ सीरीज नाम से क्रूजर बाइक की बिक्री करती है, जिसमें 125 सीसी से 250 सीसी तक के वैरिएंट बेचे जाते हैं। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी इस बाइक को रेटरो लुक देती है या मॉर्डन लुक में पेश करती है।
विज्ञापन

ऐसा होगा इंजन

Suzuki 150 cc cruiser bike
150 सीसी की सुजुकी क्रूजर बाइक में कंपनी की जिक्सर बाइक का 155 सीसी वाला इंजन लगाया जाएगा। इंजन की जिक्सर की ही तरह 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। हालांकि बाइक के पूरे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का अभी कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। भारतीय बाजार को देखते हुए सुजुकी काफी सीमित मॉडल्स की भारत में बिक्री करती है। कंपनी जिक्सर और हयाते सीरीज के अलावा दो स्कूटर्स की बिक्री करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें