टीवीएस से अलग होने के बाद जापानी टू व्हीलर कंपनी सुजुकी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की लगातार कोशिश में है।
इसके चलते कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान और ऑटो एक्सपो से पहले भी भारतीय बाजार में 110सीसी का 'लेट्स' स्कूटर भी पेश किया है।
सुजुकी लेट्स 110सीसी स्कूटर को बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा ने पेश किया। सुजुकी ने परिणिती चोपड़ा को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर चुना है।
सुजुकी ने किफायती स्कूटर सेगमेंट में इस 110सीसी का स्कूटर को लांच कर दिया है। यह शानदार डिजाइन वाला यूनिसेक्स स्कूटर है।
सुजुकी लेट्स स्कूटर पांच अगल-अलग रंग सफेद, मेटालिक ब्लू, ब्लैक, रेड और सिल्वर में मौजूद है। कंपनी ने इसकी इसकी कीमत 46,925 हजार रुपए (एक्स शोरूम चेन्नई) तय की है।
स्कूटर लेट्स (Lets) में क्या है खास
इंजन- 4 स्ट्रोक, एक सिलेंडर
पावर- 110 सीसी
स्टार्ट- सेल्फ स्टार्ट और मेंटनेंस फ्री बैटरी
वजन- 98 किलो
फ्यूल कैपेसिटी- 5.2 लीटर
ड्रम ब्रेक और 112.8 सेमी क्यूब का डिस्प्लेसमेंट
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
सुजुकी लेट्स टेक्नोलॉजी और फीचर्स
सुजुकी लेट्स सीवीटी टेक्नोलॉजी पर काम करता है, कंपनी का दावा है कि यह 63 किलोमीटर प्रति घंटे का माइलेज देगा। सुजुकी लेट्स के फ्यूल टैंक में 5.2 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है। इंट्री लेवल स्कूटर के तौर पर इसमें इसमें ट्यूबलैस टायर्स, सेल्फ स्टार्ट, एक एमएफ बैटरी, लॉकिंग जिसमें सेफ्टी शटर लगा है, मोबाइल चार्जिंग डीसी सॉकेट भी है।
मार्केट में सुजुकी अपने इस स्कूटर से होंडा के एक्टिवा आई और यामाहा को किफायती कीमत के चलते कढ़ी टक्कर दे सकता है।