सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 150 सीसी सेग्मेंट में बजाज एवेंजर सीरीज को टक्कर देने के लिए Intruder 150 बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 98,340 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। बाइक की लॉन्चिंग से पहले इसके शानदार लुक ने बाजार में हलचल पैदा कर दी थी। कीमत की तुलना की जाए तो इसकी प्रतिद्वंदी बाइक बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150 की कीमत 81,459 रुपए है।
पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज
सुजुकी ने बाइक को दो कलर ब्लैक और ग्रे में उतारा है। सुजुकी इंट्रूडर के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनो रियर सस्पेंशन दिया है। कंपनी ने इसे भारत की 'सबसे मॉर्डन क्रूजर' बाइक बताया है।