फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड ने पेश की एक साथ दो बाइक, इनमें है 650 सीसी का दमदार इंजन

Wed, 08 Nov 2017 10:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन
ब्रिटिश दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने लंबे इंतजार के बाद  Interceptor 650 Twin और Continental GT 650 Twin बाइक को इटली में चल रहे EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश कर दिया है। यह पहली बार है जब रॉयल एनफील्ड में पहले बाइकों को पेश किया है जिन्हें बाद में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज

दोनों ही बाइक लगभग 650 सीसी वाले पैरलल ट्विन इंजन के साथ आती हैं। इन दोनों में एक ही जैसा इंजन और चेसिस है हालांकि यह एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों बाइकों में बस 5 फीसदी समानता है। 
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

royal enfield 650cc
इंजन की बात करें तो इसमें 648सीसी एयर कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह ट्विन सिलिंडर इंजन 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें लगे ट्वीन पाइप और कूलिंग फैन, इंजन को दमदार के साथ ही खूबसूरत लुक भी दे रहे हैं।

रॉयल एनफील्ड इन दोनों बाइकों को सबसे पहले अप्रैल 2018 तक यूरोप में लॉन्च करेगी। इसके बाद अगले साल की छमाही तक इसे भारत में लाया जाएगा। अभी तक इन बाइकों की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें