फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आने वाली है Royal Enfield की ये नई 'बुलेट', इसमें होगा 750cc का दमदार इंजन

Tue, 26 Sep 2017 12:41 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
royal enfield continental GT
विज्ञापन
पॉपुलर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड अपने दमदार और स्टाइलिश बाइकों के लिए मशहूर है। रॉयल एनफील्ड की बाइकों पर महीनों की एडवांस बुकिंग चलती है। ताजा ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक और दमदार बाइक लाने जा रही है। इस बाइक में 750 सीसी का दमदार इंजन होगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: रेनो कैप्चर Vs हुंडई क्रेटा: फीचर्स से जानिए दोनों SUV में कौन है बेहतर

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी साल होने वाली EICMA मोटरसाइकिल प्रदर्शनी में 7 नवंबर को कंपनी की नई बाइक से पर्दा उठाया जा सकता है। इस बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड Interceptor 750 हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक नाम या तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

बाजार में आने से पहले ही इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है। पिछले महीने यह बाइक तमिलनाडु में टेस्टिंग के दौरान देखी गई थी। इसकी लीक हुई तस्वीरों से पता लगता है कि दिखने में यह बाइक 525 सीसी वाली Continental GT जैसी हो सकती है। 
विज्ञापन


टेस्टिंग के दौरान जो बाइक देखी गई थी उसमें 750 सीसी वाला ऑयल कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया था। यह इंजन 50 बीएचपी की पावर और 60 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। बाइक में 17 इंच की रिम दिया जाएगा। यह बाइक café racer लुक में हो सकती है, जो खासतौर पर स्पीड के लिए बनाई जाती हैं। इसमें दो साइलेंसर दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें