परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी
रॉयल एनफील्ड ने अपने फैन्स को झटका दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड Continental GT को बंद कर दिया है। बाइक को साल 2013 में लॉन्च किया गया था।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीलर्स के पास मौजूद बाइक को फिलहाल बेचा जा रहा है, हालांकि भारतीय बाजार के लिए इसका प्रोडक्शन अब नहीं होगा। कंपनी ने डीलर्स को बाकी बचा स्टॉक खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं।