फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड को कचरे में क्यों फेंक रहे हैं लोग, वजह हैरान करने वाली है

Fri, 07 Sep 2018 12:50 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
royal enfield pegasus
रॉयल एनफील्ड की पेगासस 500 बाइक पर लगातारा विवाद गहरा रहा है। कुछ दिनों पहले आये मामले में पेगासस बाइक के एक मालिक ने अपनी एनफील्ड को  कचरा उठाने के लिए दान में दिया था।  खबर के मुताबिक अब एक और  रॉयल एनफील्ड 500 पेगासस का  ग्राहक कंपनी ने नाराज हो गया है। उसकी नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि  उसने अपनी ब्रांड न्यू रॉयल एनफील्ड 500 पेगासस को कचरे में फेक दिया। 

क्यों हैं लोग नाराज
पेगासस के मालिकों ने सवाल उठाए हैं कि कंपनी ने पेगासस 500 की बढ़ती मांग को देखते हुए उसी प्लेटर्फाम पर  सिग्नल्स 350 को लांच किया है। और साथ ही उसकी सिग्नल्स 350 की कीमत भी कम रखी ।वहीं कुछ लोग कंपनी पर आरोप लगा रहें हैं कि कंपनी सिग्नल्स 350 को  भारतीय सेना से इंस्पायर्ड बताया है और इसकी कीमत कम रखी है। वहीं पेगासस को ब्रिटिश आर्मी से इंस्पायर्ड बताया है और उसकी कीमत ज्यादा। इस लिहाज से उसने भारतीय सेना को ब्रिटिश आर्मी  से कम आंका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
royal enfield pegasus
कंपनी ने क्या दी सफाई
क्लासिक 500 पेगासस के मालिकों का गुस्सा देखकर कंपनी ने जवाब दिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पेगासस एक लिमिटेड एडिशन है और इसमें कई यूनिक चीजें दी गई हैं। दिखने में 500 पेगासस और सिग्नल्स 350 में मामूली अंतर है और दोनों बाइक लगभग एक जैसे ही दिखती हैं।  

कीमत में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले पेगासस के लिए लगभग 30 हजार रुपए अधिक लिए  गए हैं। एक्सक्लूसिव के नाम के अलावा फीचर्स में कुछ खास नहीं दिया गया। वहीं सिग्नल्स 350 का अपने स्टैंडर्ड वेरिएंट से महज 14 हजार का अंतर है और इसमें डुअल चैनल ABS शामिल किया गया है वहीं पेगासस 500 में ABS नहीं दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
pegasus 500
गौरतलब हो, क्लासिक 500 पेगासस में 499 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि बाइक को 27.2 बीएचपी की पॉवर के साथ 41.2 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा बाइक की चेचिस, ब्रेक्स, टॉयर पहले के क्लासिक 500 की ही तरह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें