बजाज ऑटो ने एक बार फिर अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक पल्सर 200 एनएस को नए वेरिएंट में लांच किया है। बजाज की इस बाइक की रफ्तार काबिलेतारीफ है। कंपनी की 200 सीसी की इस बाइक में छह गियर है। बजाज का दावा है कि 55 किलोमीटर प्रति घंटा की समान रफ्तार पर बाइक 58 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी।
पल्सर 200 एनएस में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसकी बेजोड़ हैंडलिंग इसे आरामदायक बनाती है। लुक में यह बिल्कुल स्पोर्टस बाइक की तरह है। यह तो तय है कि पल्सर 200 एनएस का आकर्षक लुक देखकर कोई भी निराश नहीं होगा। इसकी फ्रंट लाइट की बनावट काफी इम्प्रेसिव है।
पल्सर 200 एनएस के 15 लीटर के बड़े पेट्रोल टैंक से चालक को अच्छी थाइ सपोर्ट मिलती है। एलईडी लैंप, आकर्षक अलॉय व्हील और ब्लैक कलर का इंजन इसके लुक को और बेहतरीन बना देते है। इस बाइक का इंजन भी काफी दमदार है। ट्रिपल स्पार्क टेक्नोलॉजी और एक सिलेंडर पर काम करने वाली यह दुनिया की पहली बाइक है।
बजाज की यह नई बाइक काफी कम्फरटेबल है। इसमें नई टेक्नोलॉजी के कई फीचर्स मौजूद है। बाजार में यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है, सभी की परफारमेंस और माइलेज अलग-अलग है। पल्सर 200 एनएस में बेहतरीन हार्डवेयर का उपयोग किया गया है। इसमें आगे और पीछे दोनों ही पहियों में डिस्क ब्रेक हैं। इससे आप बाइक को छठे गियर में भी 30 के आसपास स्पीड में चला सकते हैं। छठे गियर में यह बाइक 140 की टॉप स्पीड पर दौड़ने में सक्षम है।