फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर दिखाई दी महिंद्रा मोजो 300, प्रोडक्शन का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा मोजो 300 के प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। बहुत जल्द यह एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक भारत में लॉन्च होने वाली है। कोयंबटूर के कारी मोटर स्पीडवे पर देखने के बाद अब मोजो 300 को पुणे में देखा गया है।
विज्ञापन


बाइक को देखकर कहा जा सकता है कि प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है।

इस बाइक का पहला प्रोटोटाइप ऑटो एक्सपो 2012 के दौरान प्रदर्शित किया गया, इसके दो साल बाद कंपनी ने मोजो 300 को ऑटो एक्सपो 2014 में फरवरी में शोकेस किया।

ऑटो एक्सपो 2014 को करीब दस महीने बीत चुके हैं लेकिन महिंद्रा मोजो 300 को अब तक लॉन्च नहीं किया गया है।

मोजो का फ्रंट लुक इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स से अलग हटकर है। दमदार इंजन से लैस मोजो का हैंडल अन्य बाइक के मुकाबले थोड़ा ऊंचा है। दो लोगों के बैठने के लिए सीट भी मजेदार है, इस पर लंबे सफर के दौरान कम थकान होगी।
विज्ञापन


फोटो साभार: Motoroids
विज्ञापन

हो सकती है यह कीमत

ऐसी भी चर्चा है कि मोजो डुकाटी के फ्यूल इंजेक्‍शन सिस्टम से लैस होगी। बाइक में 292cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन होगा। महिंद्रा की 300cc बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपए के अंदर हो सकती है।

मोजो का इंजन और डिजाइन कंपनी के पुणे स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है। महिंद्रा टू-व्हीलर्स सेगमेंट में स्कूटरों के नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है।

कंपनी इस बाइक को कई एंडवास तकनीकी और फीचर्स साथ पेश करने वाली है। महिंद्रा मोजो 300सीसी की सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 और होंडा सीबीआर250आर जैसी बाइक्स से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें