फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Apache RTR 180 लांच, माइलेज 43 किलोमीटर प्रति लीटर

Wed, 21 Nov 2018 11:11 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Tvs Apache rtr 180
विज्ञापन

टीवीएस मोटर ने अपनी बाइक Apache RTR 180 को नए अंदाज में पेश किया है। नई अपाचे अब कई कॉस्मेटिक बदलाव के साथ नए पांच रंगों में उपलब्ध होगी। अपाचे के स्टैंडर्ड वेरियंट में रेस-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स,रिवाइज्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि शामिल हैं ।

विज्ञापन


वहीं इसके एबीएस वेरियंट में कंपनी ने डायल-आर्ट,बैक-लिट स्पीडोमीटर, इंटीग्रेटेड फ्रेम स्लाइडर्स और क्रैश गार्ड आदि दिए गए हैं। लांच हुई नई अपाचे अब आपको नए पांच रंग पर्ल व्हाइट, ग्लॉस ब्लैक, ग्रे, मैट ब्लू और मैट रेड आदि में मिलेगी।

कंपनी ने इस बाइक में तकनीकी कोई बदलाव वहीं किया है इसमें पहले की ही तरह 177.4सीसी का सिंगल सिलिंडर चार-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 16.62पीएसPS की पावर और 15.5एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन


इस बाइक को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। नई अपाचे का डिजाइन रेसिंग कार्बन फाइबर थीम से इंस्पायर्ड है। बाइक का वजन 139 किलोग्राम है। बात करें, कीमत की तो कंपनी ने इसके स्टैंडर्ड वेरियंट की कीमत 84,578 रुपए और अपाचे आरटीआर 180 एबीएस की कीमत 95,392 रुपये रखी है।
विज्ञापन


वहीं कंपनी का दावा है कि अपाचे आरटीआर 180 एक लीटर में 43 किलोमीटर तक जाने में सक्षम है। और इसकी टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें