फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 8 दमदार बाइक मार्च के महीने में हुईं लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज ने अपनी बहुप्रतीक्षित बाइक पल्सर आरएस200 लॉन्च की है। पल्सर आरएस 200 की कीमत 1.18 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। पल्सर आरएस200 को एबीएस और नॉन एबीएस दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। एबीएस (Anti-lock braking system) वेरिएंट की कीमत 1.30 लाख रुपए है।
विज्ञापन


इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और ट्रिपल स्पार्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 23.52पीएस पावर और 18.3एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। नई Bajaj Pulsar RS200 में पल्सर220 की तरह ही फ्रंट काउल पर रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। इसके अलावा स्पिलिट सीट, 10 स्पॉक अलॉय व्हील, मस्क्युलिन फ्यूल टैंक दिया गया है।

बजाज की इस पहली फुल फेयर्ड बाइक में पल्सर 200एनएस वाला 199.5 सीसी, 4 वॉल्व, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला इंजन दिया जा रहा है।

ट्रायम्फ ने उतारीं दो बाइक

ब्रिटिश बाइक कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय बाजार में दो नई बाइक टाइगर एक्ससीएक्स (Tiger XCx) और एक्सआरएक्स (XRx) को लॉन्च कर दिया है। दिल्ली के शोरूम में इनकी कीमत 11.6-12.7 लाख रुपए के बीच है।

2015 ट्रायम्फ टाइगर एक्ससीएक्स और एक्सआरएक्स दोनों में 800सीसी, इनलाइन-थ्री इंजन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि ट्रायम्फ की नई बाइक 17 फीसदी ज्यादा फ्यूल इफिशियंट होगी। लिक्वड कूल्ड, टि्वन इंजन 94बीएचपी अधिकतम पावर और 79एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों मॉडल में कंपनी ने काफी एडवांस फीचर्स दिए है। Triumph Tiger 800XRx की 11.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) और Triumph Tiger 800XCx की 12.7 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

इसके ‌अलावा बाइक में ट्रिप कंप्यूटर, एडजस्टेबल ब्रेक एंड ‌क्लच लीवर, एडजस्टेबल सीट, हैंड गार्ड जैसी फीचर्स मौजूद हैं। भारत में पहले से मौजूद ट्रायम्फ बाइक्स की कीमत 5.7 लाख से 20 लाख रुपए रखी गई है।

इतालवी बाइक

डीएसके-मोटोवील्स ने इतालवी बाइक कंपनी बेनेल्ली के साथ भारतीय बाजार में अपनी पांच सुपरबाइक लॉन्च की हैं। कंपनी ने इस लॉन्च में अब तक की अपनी सबसे सस्ती बाइक टीएनटी 300 (TNT 300) भी उतारी है। साथ ही कंपनी ने मुंबई अपना नया शोरूम भी खोल दिया है।

बेनेल्‍ली की सबसे सस्ती बाइक टीएनटी 300 है। यह 300सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 37बीएचपी पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। इसकी कीमत 2.83 लाख रुपए तय गई है।

बीएन 600आई (Benelli TNT 600i (BN 600i)) बाइक की कीमत 5.15 लाख रुपए है। ये 600सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन के साथ 82बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन

सबसे महंगी बेनेल्‍ली बाइक

बेनेल्ली की पावरफुल बाइक बीएन 600जीटी (Benelli TNT 600GT (BN 600GT) यह कंपनी की टूरयर बाइक है। इसके स्पेसिफिकेशन बीएन 600आई जैसे ही है लेकिन इसका बॉडी स्टाइल काफी अगल है। इसकी कीमत 5.62 लाख रुपए तय की गई है।

हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर कंपनी बीएन 899 (Benelli TNT 899) नेक्ड स्पोर्ट बाइक ये 899सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। इस बाइक की कीमत 9.48 लाख रुपए है।

टीएनटी 1130आर (Benelli TNT 1130R) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। यह सबसे महंगी बाइक बेनेल्‍ली टीएनटी 1130 है। इसकी कीमत 11.81 लाख रुपए है। ये 1031सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 158बीएचपी पावर और 120एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें