टू व्हीलर कंपनी महिंद्रा साल 2014 के अंत तक भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है। कंपनी ने अपनी रणनीति के बारे में खुलासा भी कर दिया है।
महिंद्रा ने चार नए टू व्हीलर प्रोडक्टस लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें स्कूटर, एंट्री लेवल बाइक और कुछ पिछली बाइक के नए वैरियंट उतारने की योजना है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मोजो 300, 110सीसी स्कूटर जिसका कोड नेम जी101 दिया गया है और डिस्क ब्रेक के साथ नई महिंद्रा सेंचुरो 01-डी लॉन्च कर सकती है।
चौथी बाइक के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कंपनी 150सीसी में अपनी बाइक लॉन्च कर सकती है।
महिंद्रा टू व्हीलर अपनी बाइक्स को भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में लॉन्च करेगी। कंपनी अभी 11 देशों में अपने प्रोडक्टस की बिक्री कर रही है। कंपनी ने अपने व्हीकल्स का एक्सपोर्ट बढ़ाने सहित विदेशी बाजारों की संख्या 15 करने का लक्ष्य भी तय किया है। महिंद्रा टू व्हीलर के इन नए बाजारों में कोलंबिया और नाईजीरिया सहित दो अन्य देश में व्यापार शुरू करेगी।
भारत में कपंनी के अभी 1500 टच प्वाइंट्स मौजूद हैं, इनमें 600 पिछले साल ही खोले गए थे।