नई-नई भारतीय टू व्हीलर मार्केट में आए महिंद्रा अपनी मोजो बाइक को लेकर काफी चर्चा में है। कुछ समय पहले कंपनी की ओर से ऐसी भी खबर थी कि इस बाइक को 2013 तक अंत लॉन्च किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
कंपनी ने पहली बार 2012 ऑटो एक्सपो शो के दौरान महिंद्रा मोजो 300सीसी के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया। दो साल बाद फिर कंपनी ने मोजो 300 सीसी बाइक को फरवरी 2014 ऑटो एक्सपो में नई अपडेट के साथ शोकेस किया।