फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSA ब्रांड की मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च करेगी महिंद्रा, कंपनी ने की घोषणा

Tue, 26 Dec 2017 11:48 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BSA motorcycle
विज्ञापन
साल 2016 में ही घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता ब्रांड BSA का अधिग्रहण कर लिया था। अब, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी इस पॉपुलर ब्रांड की वापसी करने के लिए एक नई बीएसए मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 7.33 लाख रुपए की कार को बना दिया Ferrari जैसा, RTO ने कर दी सीज

25 दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की गई है जिसमें सैंटा बीएसए मोटरसाइकिल चलाते दिखाया गया है। ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "सैंटा, इतने सालों तक अपनी पसंदीदा राइड मिस करने के लिए माफ करना। हम इसे आपके लिए वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। " We’re sorry you’ve missed out on your favourite ride for all these years, Santa...We’re working on getting it back for you...A shiny new one, but with all the character of your old steed... pic.twitter.com/lgj0C7staC — anand mahindra (@anandmahindra) December 25, 2017 हालांकि कंपनी की ओर से नई बीएसए बाइक की डीटेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। माना जा रहा है कि यह एक मॉडर्न क्लासिक मोटरसाइकिल होगी। भारतीय बाजार में यह सेगमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। बता दें कि महिंद्रा ने 28 करोड़ रुपये में BSA का अधिग्रहण किया था। यह महिंद्रा के लिए पहली यूरोपियन दो-पहिया कंपनी नहीं थी, इससे पहले महिंद्रा ने पूजॉ मोटरसाइकिल ब्रैंड को भी खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें