फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरो की टॉप स्पीडः डेढ़ महीना, 30 हजार बुकिंग

Fri, 30 Aug 2013 04:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंचुरो ने अपने खास फीचर्स और आकर्षक कीमत के कारण महज 6 हफ्तों के अंदर महिंद्रा को 30 हजार से ज्यादा बुकिंग दी हैं।
विज्ञापन


महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी शानदार कम्यूटर बाइक सेंचुरो पेश की। इसकी बुकिंग 30 हजार से ज्यादा पहुंच गई है।

कम्यूटर सेग्मेंट की दूसरी बाइक को सेंचुरो को बेहद आकर्षक कीमत में पेश किया है। इसका दाम 45 हजार रुपए है। कंपनी का दावा है कि सेंचुरो एक लीटर पेट्रोल में 85.4 किलोमीटर तक फर्राटा भरने में सक्षम है।

कंपनी ने इस बाइक के एक्स्टीरियर को बेहद ही खास तौर पर तैयार किया है। इसका वजन महज 120 किलोग्राम है, जिससे माइलेज में सुधार आता है।

महिन्द्रा सेंचुरो का फ्रंट लुक भी काफी बेहतर है। आकर्षक हेडलाईट और बेहतरीन फ्रंट वाइजर को और भी शानदार बना देता है। इस बाइक में कंपनी ने 12.7 लीटर की क्षमता का इंधन टैंक प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


















इसमें कुछ खास फीचर्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो कि अभी तक देश में अन्य किसी बाइक में देखने को नहीं मिले हैं। कंपनी ने सेंचुरो के फ्रंट में बेहतरीन स्टाइलिश गोल्डेन रिब इस्तेमाल किया है।

साथ ही इसमें एमसीआई-5 इंजन का प्रयोग किया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह देश की पहली बाइक है, जिसमें रिमोट कंट्रोल सिस्टम शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें