एक तरफ जहां भारतीय बाजार में उत्पाद शुल्क के चलते वाहनों की कीमतें बढ़ रही हैं वहीं जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी अपनी परफॉरर्मेंस बाइक जेड800 की कीमत 55,000 रुपए कम कर दी है।
कावासाकी जेड800 दमदार 806 सीसी, 4 स्ट्रॉक, लिक्वड कूल्ड इंजन के साथ दौड़ती है। इस बाइक में कई एडवांस टेक्नॉलोजी का भी इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने इस बाइक में इकोनॉमिकल राइडिंग इंडिकेटर और ईसीयू कंट्रोलेड थ्राटल डुअल वॉल्व का इस्तेमाल किया है जो फ्यूल की बचत को बढ़ाता है, साथ ही बाइक को पॉवर भी देता है।
कावासाकी जेड800 की नई कीमत 7.35 लाख रुपए (एक्स शोरूम पुणे) है। पहले बाइक की कीमत 7.9 लाख रुपए थी। यह ऑफर मार्च, 2015 तक उपलब्ध होगा।