फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावासाकी Vulcan 650 S की बुकिंग हुई शुरू, हार्ले डेविडसन को देगी टक्कर

Thu, 28 Dec 2017 02:29 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kawasaki Vulcan 650 S cruiser
विज्ञापन
कावासाकी भारत में एक नई बाइक Vulcan 650 S लॉन्च करने जा रही है। कावासाकी ने इस क्रूजर बाइक की तस्वीर को अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। इस बाइक को साल 2015 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: लॉन्चिंग से ठीक पहले नजर आई मारुति सुजुकी स्विफ्ट, ये होगी इसकी कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी टक्कर होंडा CTX700N और ट्रायम्फ अमेरिका जैसी बाइकों से रहती है। हालांकि इंडिया में इसका मुकाबला हार्ले डेविडसन स्ट्रीट रॉड बाइक से रहेगा। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग तारीख के बारे में तो नहीं बताया, हालांकि कंपनी डीलरशिप ने इसकी बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंजन और फीचर्स

Kawasaki Vulcan 650 S cruiser
बाइक में 649सीसी का पैरलल ट्विन, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 60.2bhp की पावर और 62.78 Nm का टॉर्क देगा इसके अलाव बाइक में 6 स्पीड गियर लगे होंगे। यही इंजन कंपनी की निंजा 650 और Z650 में भी था। कंपनी का कहना है कि इसका पावरफुल इंजन युवाओं को काफी पसंद आएगा। इसकी कीमत भारत में तकरीबन 5.5 लाख रुपए हो सकती है। इसमें ऐंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसा फीचर भी दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें