रेसिंग बाइक बनाने वाली कंपनी कावासाकी ने भारत में नई एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल Versys-X 300 लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत 4.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी का कहना है कि नई Versys-X 300 बाइक को भारतीय सड़कों के मुताबिक तैयार किया। इस बाइक को कावासाकी Z300 के ट्यूबलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
पढ़ें: ये होगा भारत का सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 2 हजार रुपए में कीजिए बुकिंग
इस बाइक में 296 सीसी की लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 38.4 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी ने यही इंजन Ninja 300 में भी दिया था। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसकी परफॉर्मेंस में बदलाव किया गया है।