क्या आप स्पोर्ट्स बाइक लेने की सोच रहे हैं और पैसे कम पड़ रहे हैं? जापानी वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी आपके लिए बेहतरीन ऑफर ले आई है। कावासाकी अपने तीन मॉडल्स ZX-10R, ZX-10RR और ZX-14R पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
पढ़ें: ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hero Passion XPro, जानिए सभी फीचर्स
कावासाकी निन्जा ZX-14R के ऑन रोड प्राइज पर 3.5 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इस बाइक 20.87 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कावासाकी निन्जा ZX-10R और निन्जा ZX-10RR की खरीद पर 81 हजार रुपए की छूट मिल रही है। यह भी बताते चलें कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है।
कावासाकी ZX-10R और ZX-10RR में 998सीसी का इंजन दिया गया है जो 197 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इन दोनों बाइकों की कीमत क्रमश: 18.80 लाख रुपए और 21.90 लाख रुपए है। वहीं बात करें कावासाकी निन्जा ZX-14R की तो इसमें 1441 सीसी का इंजन दिया गया है जो 197 बीएचपी की पावर और 158 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।