फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावासाकी ने लॉन्च की नई Ninja 650, मात्र 4.65 सेकेंड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 12:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Kawasaki Ninja 650 KRT
विज्ञापन
जापानी वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी ने भारत में Ninja 650 बाइक का नया एडिशन लॉन्च किया है। KRT एडिशन वाली निंजा 650 बाइक की कीमत 5.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। KRT का मतलब कावासाकी रेसिंग टीम है। कंपनी ने नए एडिशन को ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन दिए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: बिना किसी खर्च के ऐसे पाएं अपनी गाड़ी से ज्यादा माइलेज, Fuel बचाने का ये है तरीका

कीमत की बात करें तो नए एडिशन की कीमत साधारण Ninja 650 से 16 हजार रुपए ज्यादा है। कंपनी ने हालांकि कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, सिर्फ नए कलर और ग्राफिक्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

Kawasaki Ninja 650 KRT
कावासाकी निन्जा 650 को शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 4.65 सेकेंड का समय लगता है। नई बाइक की स्टाइलिंग कावासाकी ZX-10R जैसी है। नई बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल को इस तरह बनाया गया है कि कड़ी धूप में भी इसे पढ़ा जा सके। 

इंजन की बात करें तो Ninja 650 KRT में पुराना वाला ही 649 सीसी पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 67.2 बीएचपी की पावर और 65.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक 15 नवंबर के बाद से सभी कावासाकी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें