कावासाकी ने भारत में रफ्तार के शौकीनों के लिए Kawasaki Ninja 400 को लॉन्च कर दिया है। कावासाकी निंजा 400 को सबसे पहले इटली में पिछले साल हुए EICMA मोटरसाइकल शो में दिखाया गया था। निंजा 400 की भारत में कीमत 4.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली है। कंपनी के दावे के मुताबिक नई निंजा बाइक 300सीसी निंजा बाइक के मुकाबले ज्यादा शार्प और पावरफुल है।
नई
कावासाकी में कंपनी ने 399cc पैरलल ट्वीन और लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो कि 10,000 आरपीएम पर 49 पीएस का पावर और 8,000 आरपीएम पर 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है और इसमें 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक है।
डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन काफी हद तक टेललाइट डिजाइन 2016 Ninja ZX-10R से मिलती है। इसमें ट्रेलिस फ्रेम है जो निंजा 300 से हल्का है। इसके अलावा इसमें 41एमएम के फ्रंट फॉर्क्स, अजस्टबल रियर मोनोशॉक और बड़ा 310एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। नई बाइक सिग्नेचर ग्रिन और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगी।