फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बाजार में कावासाकी की दो नई दमदार बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी बाइक कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी दो नई बाइक उतारी ह‌ैं। कंपनी ने इन बाइक को Kawasaki Z250 और Kawasaki ER-6n नाम से उतारा है।
विज्ञापन


कावासाकी जेड250 अपने सेगमेंट में सबसे किफायती बाइक है इसकी कीमत 2.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। 250सीसी की ये बाइक निंजा 250आर का नेकेड स्ट्रीटबाइक पर आधारित है।

हांलाकि इसकी हैडलाइट, फ्रंट डिजाइन और इंजन काउल काफी कुछ कावासाकी Z800 से प्रेरित है।

एंट्री लेवल में ये बाइक केटीएम 200 ड्यूक और 390 ड्यूक, होंडा सीबीआर250आर, सुजुकी इनाजुमा250 और हयोसुंग जीटी250आर से मुकाबला करेगी।

कावासाकी 250सीसी का लिक्विड कूल्ड फ्यूल, डीओएचसी 8 वॉल्व, टि्वन सिलेंडर के साथ दौड़ती है, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाली ये बाइक 31.5बीएचपी की पावर 11,000 आरपीएम पर जेनरेट करती है और 10,000 आरपीएम पर 21एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कावासाकी ईआर-6एन

कावासाकी ईआर-6एन की कावासाकी निंजा650 का वर्जन है। निंजा 650 भी कुछ सालों से भारतीय बाजार में बिक रही है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 4.78 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की है।

ईआर-6एन में 649सीसी, लिक्वि़ड कूल्ड, 4 स्ट्रोक, डीओएचसी 8 वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये 8,500आरपीएम पर 71bhp पावर और 7,000आरपीएम पर 64Nm का टार्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें