फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों को दीवाना बनाने आ रही है 50 साल पुरानी येज्दी बाइक

Tue, 06 Nov 2018 01:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jawa yezdi
विज्ञापन

जावा मोटरसाइकिल की लांचिंग को लेकर बाजार काफी गर्म है लोग काफी उत्सुकता से इस 60 के दशक की बाइक को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बाइक के लुक को देखकर आप इसकी खासियत का अंदाजा लगा सकते हैं। हाल ही में सामने आए कुछ पिक्चर्स में इस बाइक के डिजाइन के संस्पेंस से पर्दा उठ गया है। आइए आपको बताते हैं इसके खास फीचर्स के बारे में :

विज्ञापन


बाइक में नई तरीकें से डिजाइन की हुई हैडलाइट दिखाई दे रही हैं। बाइक के फ्यूल टैंक पर ड्यूल कलर टोन और फ्लेयर्ड मडगार्ड इसके स्टाइल में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिलहाल, जो बाइक सामने आई है वह मरून रंग में दिख रही हैं। बाइक की लंबाई पहले से काफी बढ़ा दी गई है। यानि कहा जा सकता है किे इस बाइक को देखकर आपको रेट्रो बाइक जैसा एहसास होगा। फिलहाल इसके आने वाले रंगो को लेकर अभी कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन

jawa motorcycle
सबसे पहले इस बाइक को सन् 1960 में आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड कंपनी ने चेकोस्लोवाकिया की कंपनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। 60 के दशक में यह 250सीसी की मोटरसाइकिल बेहतरीन माइलेज के लिए प्रसिद्व थी।  इस जावा मोटरसाइकिल ने पूरे 30 सालों तक अपने सामने किसी को टिकने नहीं दिया।

इस बाइक में दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर दिए गए थे। और एक बार फिर यह बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। कुछ समय पहले इसके इंजन की जानकारी सामने आई थी। दमदार बाइक चलाने के शौकिनों के लिए यह बाइक सदाबाहर है। जिसमें  293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा।

यह इंजन 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम कंपनी देगी। लांच होने वाली यह बाइक आते ही सबसे पहले रॉयल एनफील्ड को मात दे सकती है। साथ ही इस बाइक के सेगमेंट पर हार्ले डेविडसन और ट्राएम्फ जैसी बाइक भी नजर गढ़ाए हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें