जावा इंडिया ने भारत में एक बार फिर से अपने तीन मॉडल Jawa Standard, Jawa42 और Jawa Perak के साथ एंट्री की है। लगभग 40 साल बाद लौटी यह बाइक सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। बाइक के इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया है।
जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293CC का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं जावा पेराक में 334CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है।
यह इंजन 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। हालांकि कुछ समय पहले आए टीजर में क्लासिक 300cc और स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को देखा गया था। जिसमें दिखी जावा की झलक ने लोगों को काफी आकर्षित किया।
नई जावा में जहां पुराने वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला, वहीं इसके क्लासिक 300 में एबीएस और फ्रंट डिसक ब्रेक जैसे फीचर्स लैस हैं। नई जावा बाइक्स का वजन 170 किलोग्राम है साथ ही इसकी सीट की ऊंचाई 765एमएम। नई बाइक में 1,369एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।
कीमत की बात करें तो इन मोटरसाइकिल की कीमत 1.55 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं जावा मॉडल्स की एक्स शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये रखी गई है।