फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में दौड़ने वाली बाइक भारतीय सड़कों पर दौड़ेगी

Mon, 11 Nov 2013 11:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप मोटर बाइक के शौकीन हैं तो शायद आपने मोटो मोरिनी का नाम सुना हो? कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन


ये एक इटली की मोटर बाइक कंपनी का नाम है। वैसे कंपनी को बहुत बड़ा तो नहीं कहा जाता है। लेकिन इसकी बाइक को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। मोटो मोरिनी की बाइक दुनिया भर शानदार बाइक्स में शुमार की जाती हैं।
विज्ञापन

ये हैं इटैलियन बाइक कंपनी बेनेली की दो शानदार बाइक
वर्देची मुंबई स्थित कस्टम बाइक बनाने वाली एक फर्म है। वर्देची ने मोटो मोरिनी के साथ मिलकर भारत में इटली की बाइक को बचने की तैयारी कर ली है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी आपने कौन से मॉडल भारत में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन


















भारत में मिलने वाली इन कस्टम बाइक्स में मोरिनी के इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि अन्य पार्ट्स वर्देची के इस्तेमाल होंगे।

मोटो मोरिनी कंपनी की स्थापना 1937 में अल्फांसो मोरिनी द्वारा दी गई थी। इस कंपनी की बाइक्स ने ग्रैंड प्रिक्स ऑफ नेशंस में 6 रिकॉर्ड कायम किए थे।

मोटो मोरिनी की अभी तीन नई बाइक्स कोर्सारो, गेनपासो 1200 और स्क्रेंबलर 1200 प्रोडक्शन में हैं जिनको भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

मोटो मोरिनी के शुरुआती इन मॉडल की कीमत 16 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें