फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख रुपए की बाइक लॉन्च, देगी हार्ले डेविडसन को चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की मोटरसाइकिल कंपनी पॉलारिस ने अपने सब्सिडरी ब्रांड "इंडियन मोटरसाइकल्स" के तहत भारतीय बाजार में तीन बाइक्स लॉन्च की हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने तीनो मॉडल अपनी क्रूजर इंडियन चीफ सेगमेंट में पेश किए है। इनमें चीफ क्लासिक, चीफ विंटेज और चीफटेन हैं।
फोर्ड ने इस कार की कीमत 1 लाख रुपए कम कीचीफ क्लासिक की कीमत 26.5 लाख रुपए, विंटेज की कीमत 29.5 लाख रुपए और चीफ टेन की कीमत 33 लाख रुपए तय की गई है। ये कीमतें दिल्ली के एक्स शोरूम की हैं।
विज्ञापन



















एलईडी लाइट, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ जैसे आधुनिक फीचर के साथ इन मोटरसाइकिलों को की लेस पुश बटन स्टार्ट की सुविधा के साथ पेश किया गया है।

बटन दबाते ही 1811 सीसी के दमदार इंजन की गूंजती आवाज बाइकर को रोमांचित करती है। सिंगल शॉक एयर एडजस्ट सस्पेंशन और एल्यूमिनियम कास्ट फ्रेम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर इसे और भी शानदार बनाते हैं। कंपनी ने 100 वाट का म्यूजिक सिस्टम और ब्लूटूथ हेडसेट के जरिए राइडिंग के दौरान फोन कॉल अटेंड करने की सुविधा भी इन बाइकों में दी है।
विज्ञापन


तीनों बाइक्स में 1,811 सीसी का इंजन, 139 एनएम का अधिकतम टॉर्क, 6 स्पीड ट्रांसमिशन है।

ये तीनों मॉडल लीशर मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतारे गए हैं जो हार्ले डेविडसन और भारत में मौजूद ट्रायम्फ मोटर बाइक्स को चुनौती देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें