इंडियन बिजनेस ग्रुप और साउथ कोरियन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी का ज्वाइंट वेंचर डीएसके ह्योसुंग अपनी सुपर नेकेड बाइक जीडी250एन के बाद भारतीय बाजार में फेयर जीडी250आर उतारेगी।
ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी का खास मकसद ह्योसुंग एक्यूइला 250 बाइक को समाने लाना था, हालांकि जीडी250एन ने लोगों को काफी ध्यान आकर्षित किया।
इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
श्रीश कुलकर्णी, मैनेजिंग डायरेक्टर, डीएसके ह्योसुंग ने एक खास मुलाकात के दौरान बताया कि कंपनी जल्द ही ह्योसुंग सुपर बाइक जीडी250एन लांच करेगी और इसके बाद इसका फेयर वर्जन जीडी250आर भी भारत में उतारेगी। साथ ही उनका कहना है कि कंपनी इन बाइक की कीमत 2 लाख रुपए के अंदर ही रखेगी।
ह्योसुंग जीडी250एन और ह्योसुंग जीडी250आर में अंतर की बात करें तो इनमें खास अंतर इनके फ्रंट फेरिंग और हैंडलबार का है।
ह्योसुंग जीडी 250एन
ह्योसुंग जीडी 250एन बाइक के फीचर्स की बात करें तो 249सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक लिक्विड-कूल्ड इंजन, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, 28.4 एचपी का मैक्सिमम पावर, 25 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स, मल्टी-इंफर्मेशन डिस्प्ले, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
ह्योसुंग जीडी 250एन की कीमत 1.45-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
एंट्री लेवल की स्पोर्ट्स बाइक
यह बाइक स्ट्रीट फाइटर सेगमेंट के लिए खासतौर पर तैयार की जा रही है। भारत में एंट्री लेवल की स्पोर्ट्स बाइक के बढ़ते बाजार को देखते हुए कंपनी इस बाइक को यहां लांच करेगी।
कंपनी अभी 200सीसी से लेकर 500सीसी बाइक पर काम कर रही है। आने वाले समय में कंपनी भारतीय बाजार में 125सीसी बाइक भी पेश करेगी।