फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने ज्यादा माइलेज वाली बाइक लॉन्च की

Wed, 26 Jun 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी दोपहिया वाहन कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक ड्रीम युगा का नया मॉडल लॉन्च किया है।
विज्ञापन


इस बार कंपनी ने ड्रीम युगा को नई तकनीकी के साथ बाजार में उतारा है। नई ड्रीम युगा में अपनी लोकप्रिय एचईटी (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का प्रयोग किया है।

कम्यूटर सेगमेंट होंडा की तकनीक से लबरेज ड्रीम युगा भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वहीं कंपनी देश में लगातार अपने मॉडलों के रेंज में इजाफा भी कर रही है।

होंडा इको टेक्नोलॉजी काफी बेहतर बताई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई एचईटी युक्त ड्रीम युगा 1 लीटर में 74 किलोमीटर तक का सफर करने तय करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीम युगा का वजन करीब 108 किलो और व्हीलबेस 1262 एमएम का है। इसका आकर्षक स्पीड मीटर और अन्य फीचर्स लुक को और अधिक मजेदार बनाने वाले हैं।

कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वैरिएंट पेश किए हैं। ड्रीम युगा (Kick-Drum-Alloy) की कीमत 46,607 रुपए, ड्रीम युगा (Kick-Drum-Spoke) का मूल्य 45,101 रुपए और ड्रीम युगा (Self-Drum-Alloy) की कीमत 48,619 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें