दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में नया स्कूटर Grazia लॉन्च किया है। कंपनी ने होंडा ग्राजिया की कीमत 57,897 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में उतारा गया है।
पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज
कंपनी ने इस स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेग्मेंट में पहले बार दिए गए हैं। यह भारत का पहला स्कूटर है जिसमें LED हेडलैंप दिया गया है। वहीं, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इस सेग्मेंट में पहली बार मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और फ्रंट ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।