फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने खरीदा Honda Cliq स्कूटर, अगर अभी तक नहीं जानते तो पढ़ लीजिए फीचर्स

Tue, 14 Nov 2017 09:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Honda Cliq
विज्ञापन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में कंपनी का नया यूटिलिटी स्कूटर Honda Cliq लॉन्च किया था। अब इस स्कूटर ने भारत में 10 हजार की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने यह स्कूटर अगस्त 2017 में लॉन्च किया था और कंपनी ने बिक्री का यह आंकड़ा चार महीने से भी कम समय में हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: 125cc होंडा ग्राजिया स्कूटर खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यह जानकारी हाल ही में होंडा ग्राजिया की लॉन्चिंग के दौरान दी। होंडा एक्टिवा पर आधारित यह स्कूटर 110 सीसी का है जो खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के लिए तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

स्कूटर का इंजन और फीचर्स

Honda Cliq
शुरुआत में यह स्कूटर केवल राजस्थान में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद इसे महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी उतारा गया। अब यह स्कूटर पूरे देश भर में उपलब्ध है। इंजन की बात करें तो इसमें 110 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 7.9 बीएचपी की पावर और 8.94 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन दिया गया है जिसका मतलब है कि गियर बदलने की झंझट नहीं है। 

ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से स्कूटर के टायरों में ज्यादा ग्रिप दी गई है। सीट की ऊंचाई भी 743 एमएम है, जो भारतीय चालकों के लिए आरामदायक रहती है। स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। पांव के लिए भी ज्यादा जगह दी गई है, जहां कोई सामान भी रखा जा सकता है। इसकी कीमत 42,384 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें