हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अपनी टापुकरा मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में 50 लाखवीं सीबी शाइन का निर्माण करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। हौंडा ने अपनी इस 125 सीसी मोटरसाइकिल को 2006 में उस समय पेश किया था जब कोई अन्य बाइक कंपनी इस वर्ग में प्रवेश भी नहीं कर रही थी। वित्त वर्ष 2008-09 में 125 सीसी सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी।
सीबी शाइन के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर 2010 में 10 लाख तक पहुंच गई। अप्रैल 2014 में यह संख्या बढ़कर 30 लाख तक पहुंच गई जो कि जनवरी 2017 में 50 लाख हो गई।
इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए हौंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट व सीईओ कीटा मुरामात्सु ने बताया कि,‘‘भारत न सिर्फ दुनिया में सबसे तेजी से उभरता हुआ बाजार है, बल्कि हौंडा के लिए भी वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा अहम और तेजी से उभरते हुए बाजारों में से एक है।
ग्रोथ के इस विजन के साथ हमने भारत में अपने कारोबार में एक नया मील का पत्थर छुआ है। हम इस असाधारण कार्य के लिए अपने मूल्यवान ग्राहकों, कारोबारी साझेदारों और हौंडा के अपने सभी साथियों का आभार प्रकट करते हैं।’’