फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, भारतीयों की पहली पंसद

विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी टू व्हीलर कंपनी होंडा की बाइक्स लोगों में काफी पसंद की जाती हैं। भारत ही नहीं ग्लोबल प्लेटफार्म पर भी होंडा सीबी शाइन सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल के रूप में सामने आई है। होंडा सीबी शाइन 125सीसी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
विज्ञापन


2013-14 वित्त वर्ष में वैश्विक स्तर पर होंडा टू व्हीलर ने ऐसा मुकाम पहली बार हासिल किया है।

इस मौके पर होंडा मोटर साइकिल सेल्स इंडिया के प्रेसिडेंट एंड सीईओ कीता मुरामात्सु ने कहा, "हम 30 लाख होंडा सीबी शाइन बाइक की बिक्री कर चुके हैं और ये 30 लाखवीं बाइक होंडा के तापुकारा, राजस्थान प्लेटफार्म से तैयार की गई है।"

एक नजर होंडा सीबी शाइन के सफर पर

होंडा सीबी शाइन को अप्रैल 2006 में लांच किया गया।

होंडा सीबी शाइन ने पहले साल में ही 9 फीसदी मार्केट शेयर पर अपना कब्ज जमा लिया। पहले साल में करीब 1.17 लाख बाइक की बिक्री की गई।

वर्ष 2008-9 में होंडा सीबी शाइन 125सीसी में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी।
आ गई हीरो एक्सट्रीम बाइक, मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधावर्ष 2008-9 में वैश्किव अर्थव्यवस्‍था धीमी पर हुई थी और 125सीसी बाइक की बिक्री तेजी से ‌नीचे की ओर जा र‌ही थी उस समय भी सीबी शाइन की बिक्री में इजाफा देखा गया।

हर तीसरी बाइक सीबी शाइन

होंडा ने अक्टूबर 2010 में 10 लाख, नवंबर 2012 में 20 लाख और अप्रैल 2014 में 30 लाख सीबी शाइन बाइक की बिक्री की।

भारत में 125सीसी मोटर साइकिल में हर तीसरी बाइक होंडा सीबी शाइन है, इसका मार्केट शेयर 33 फीसदी है।
विज्ञापन

होंडा सीबी शाइन: कीमत और फीचर्स

होंडा सीबी शाइन की दिल्ली एक्स शोरूम पर शुरुअती कीमत 47,341 रुपए (‌किक स्टार्ट वैरियंट) है ज‌बकि सेल्फ और डिस्क वैरियंट की कीमत 54,051 रुपए है।

कंपनी ने होंडा सीबी शाइन में 124.7सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, ओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें