फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख लोगों ने खरीदी यह बाइक, देखें ऐसा क्या है खास

Thu, 01 Nov 2018 11:56 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Honda cb shine
विज्ञापन

जब भी कोई नई बाइक लांच होती है तो सबकी नजर रहती है कि आखिर इसमें क्या नया है जो इसे खरीदा जाए। क्या इस बाइक में दिए गए फीचर्स हमारी सोच पर खरे उतरेंगे या नहीं। खैर, सोचना बंद कर दें और होंडा की इस बाइक को खरीद लीजिए। ऐसा हम नहीं कह रहें है। यह आपको बता रहे हैं 70 लाख ग्राहक ।

विज्ञापन


होंडा की 125 सीसी की प्रसिद्व बाइक सीबी शाइन को लेकर कंपनी ने ऐलान किया है कि इस बाइक का भारत में किसी भी बाइक से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बाइक ने 70 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसको देखते हुए इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर आप भी बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप भी इसके बारे में सोच सकते हैं।

बाइक की खास बात यह है कि यह कीमत से लेकर फीचर्स तक सभी में अव्वल है। बता दें, 125 सीसी सेगमेंट की इस बाइक में 124.73सीसी का ईको टेक्नोलॉजी (HET) से लैस एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो कि 7500आरपीएम पर 10.16बीएचपी की पावर और 5500आरपीएम पर 10.30 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन


होंडा की यह बाइक ड्रम ब्रेक्स और पॉवर ब्रेक्स के साथ आती है जिसकी कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक्स वेरियंट की कीमत 57,683 रुपये (एक्स शोरूम) और पॉवर ब्रेक्स की कीमत 59,997 रुपये (एक्स शोरूम) है। गौरतलब हो, सीबी शाइन बाजार में पॉवर ब्रेक्स के साथ CBS वेरियंट में भी मौजूद है। जिसकी कीमत 62,903 रुपये (एक्स शोरूम) है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें