अंतरिम बजट में टू व्हीलर्स की एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में कटौती की घोषणा के बाद टू व्हीलर्स कंपनियों ने अपनी बाइक्स के दाम घटा दिए हैं।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) और हीरो मोटोकॉर्प ने अपने -अपने मॉडल पर 4 फीसदी उत्पाद शुल्क कम कर दी है।
जानिए, बजट के बाद क्या हैं कारों के नए दामहीरो स्पलेंडर बाइक की कीमत नई दिल्ली एक्स शोरूम पर 12 फीसदी उत्पाद शुल्क के बाद 44.2 हजार रुपए थी। उत्पाद शुल्क 8 फीसदी करने पर हीरो स्पलेंडर की नई कीमत 42.75 हजार रुपए है।
आ गया किफायती बजट में शानदार 3G स्मार्टफोनवहीं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने वाहनों के दाम में 1,600 से 7,600 रुपए तक की कमी की है और हीरो मोटोकॉर्प ने 4,500 रुपए तक घटा दिए हैं।
3,999 रुपए में सरकारी टैबलेट 4 जी सपोर्ट के साथहोंडा मोटरसाइकिल ने उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने पर अंतरिम बटज का स्वागत करते हुए कहा, 'होंडा ने उत्पाद शुल्क में 4 फीसदी की कटौती का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को तुरंत देने का फैसला किया है।' इससे कंपनी की ड्रीम नियो मोटरसाइकिल की कीमत 1,600 रुपए घट जाएगी, जबकि सीबीआर 250आर की कीमत में 7,600 रुपए की कमी आएगी। ड्रीम नियो की दिल्ली शोरूम में कीमत 43,150 रुपए और 47,289 रुपए के बीच है, जबकि सीबीआर 250 आर की कीमत 1.58 लाख रुपए और 1.93 लाख रुपए के बीच है।"