फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा का पहला 125सीसी स्कूटर, लांच डेट और कीमत का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सड़कों पर होंडा एक्टिवा ने स्कूटर के मायने ही बदल कर दिए हैं और एक नई परिभाषा लिखी है। अपने इस स्कूटर की सफलता के बाद कंपनी ने ऑटो एक्सपो में होंडा एक्टिवा के नया अवतार एक्टिवा 125 पेश किया था।
विज्ञापन


होंडा एक्टिवा 125सीसी स्कूटर की लंबे समय से प्रतीक्षा किया जा रही थी। कंपनी ने इसकी लांच डेट की घोषणा कर दी है, होंडा एक्टिवा 125सीसी 28 अप्रैल 2014 को लांच कर दिया जाएगा।

कंपनी ने लांच डेट के साथ इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है और इसकी प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है।

होंडा एक्टिवा 125सीसी वैरियंट और कीमत

होंडा एक्टिवा 125सीसी स्टैंडर्ड वैरियंट स्कूटर की कीमत 52,447 रुपए जबकि डीलक्स (डिक्स एंड अलॉय) वैरियंट की कीमत 58,156 रुपए (नई दिल्ली एक्सशो) है।

कंपनी अपने एक्टिवा में 110 सीसी की क्षमता का इंजन इस्तेमाल करती थी लेकिन इस नए एक्टिवा में 125 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। होंडा एक्टिवा 110सीसी सेगमेंट में बिक्री के मामले में टॉप पर है।

होंडा एक्टिवा 125सीसी स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने होंडा एक्टिवा में पहली बार 125सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, ओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इस स्‍कूटर में बेहतरीन हेडलाईट और क्रोम इंसर्ट इंडिकेटर लैंप का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

ये तीन कं‌पनियां पहले से मौजूद

फिलहाल अभी भारतीय बाजार में 125सीसी स्कूटर सेगमेंट में महिंद्र टू व्हीलर, सुजुकी मोटर साइकिल और वेस्पा ही हैं। इस स्कूटर का सभी को इंतजार है, मास बाइक्स को चुनौती देने वाला ये स्कूटर 28 अप्रैल से बिक्री के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें