होंडा ने अपने लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा का नया अवतार भारतीय बाजार में उतार दिया है। होंडा एक्टिवा 125 में 124.9 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 8.6 बीएचपी का पावर देगा।
होंडा एक्टिवा 125सीसी स्टैंडर्ड वैरियंट स्कूटर की कीमत 52,447 रुपए जबकि डीलक्स (डिक्स एंड अलॉय) वैरियंट की कीमत 58,156 रुपए (नई दिल्ली एक्सशो) है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, भारतीयों की पहली पंसददोनों वर्जनों में सीबीएस प्रणाली दी गई है। यह स्कूटर ब्लू, ब्लैक, सिल्वर और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने लांच डेट के साथ इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है और इसकी प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है।
फिलहाल अभी भारतीय बाजार में 125सीसी स्कूटर सेगमेंट में महिंद्र टू व्हीलर, सुजुकी मोटर साइकिल और वेस्पा ही हैं।