आप अगर हाईएंड प्रीमियम बाइक्स के शौकीन हैं और विक्टरी बाइक्स के बारे में नहीं जानते तो आपकी जानकारी अधूरी है। देखिए कैसी हैं ये लाखों की महंगी बाइक्स?
विक्टरी पॉवरफुल क्रूजर बाइक बनाने वाली अमेरिकन कंपनी है। इऩ महंगी और हैवी क्रूजर बाइक्स को अमेरिका की ऑफ रोड व्हीकल बनाने वाली पोलरिस कंपनी बनाती है।
इन बाइक्स का सीधा मुकाबला जानी-मानी बाइक कंपनी हार्ले डेविडसन से है। हार्ले डेविडसन भी पॉवरफुल क्रूजर बाइक्स बनाती है। विक्टरी ने भारत में अभी तक अपने पांच मॉडल लॉन्च किए हैं। जिनमें विक्टरी वेगास, विक्टरी जैकपॉट, विक्टरी हमर, विक्टरी किंगपिन और विक्टरी विज़न है।
विक्टरी के इन सभी मॉडलों की कीमत 8 लाख से 14 लाख के बीच हैं। देखिए और कौन सी महंगी बाइक्स है इसमें
1. विक्टरी वेगास - विक्टरी की इस बाइक में 1634 सीसी का पॉवरफुल इंजन लगा है। इसके दोनों आगे-पीछे के ब्रेक्स डिस्क ब्रेक है। इसमें भी 4 स्ट्रोक वी-ट्विन इंजन है।
कंपनी ने इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये तय की है। ये बाइक भारत में अलग अलग मॉडलों और स्टाइलिश रंगों में मौजूद हैं।
2. विक्टरी जैकपॉट - ये 1731 सीसी की पॉवरफुल बाइक है। इसके दोनों ब्रेक्स डिस्क तकनीक पर आधारित हैं। इसमें 4 स्ट्रोक वी-ट्विन इंजन है जो इसको ताकत देता है। ये सेल्फ स्टार्ट पर आधारित बाइक है।
कंपनी ने इसकी कीमत 11 लाख रुपये तय की है। भारत में ये बाइक कई और अलग अलग मॉडलों में भी उपलब्ध है।
इसके पीछे वाले टायर ज्यादा चौड़े हैं जो इसे एक परंपरागत क्रूजर लुक देते हैं।
इस जैकपॉट बाइक में दो साइलेंसर है। इसमें क्रोम का वर्क इस को और स्टाइलिश लुक देता है।
3. विक्टरी हमर - हमर में भी 1731 सीसी का इंजन है। इसमें 17 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसका रिजर्व 4 लीटर पर है। इसके रियर और फ्रंट दोनों ब्रेक डिस्क हैं और इसमें 6 गेयर ट्रांसमिशन हैं। जो इसको तेज रफ्तार देता है।
ये भी बिना किक वाली सेल्फ स्टार्ट बाइक है। कंपनी ने हमर की कीमत 11.5 लाख तय की है। भारत में ये बाइक कई अलग अलग रंगों में उपलब्ध है।
दूसरी बाइक के जैसे इसमें भी दो साइलेंसर हैं। इसके भी दूसरे मॉडल बाजार में मौजूद हैं।
4. विक्टरी किंगपिन - 1634 सीसी पॉवरफुल इंजन वाली ये बाइक एलॉय व्हील्स में उपलब्ध है। इसका फ्यूल टैंक भी 17 लीटर का है और रिजर्व 4.5 लीटर पर है।
इसमें 5 गेयर ट्रांसमिशन हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 13.5 लाख तय की है। इसके रियर और फ्रंट दोनों ब्रेक डिस्क तकनीक पर आधारित है।
इस बाइक का लुक आपको घोस्ट राइडर वाली बाइक की याद दिलाएगा। ये भी अलग अलग मॉडलों और रंगों में मौजूद है।
5. विक्टरी विजन - 15 लाख की कीमत वाली ये बाइक अपने आप में एक चलता फिरता अजूबा है। ये भारत में चार अलग अलग मॉडलों में उपलब्ध है।
कंपनी ने इसमें 1731 सीसी का 4 स्ट्रोक वी ट्विन पॉवर का इंजन लगा हुआ है। इसका फ्यूल टैंक 22 लीटर का है। यह बाइक एलॉय व्हील्स में उपलब्ध है।
ये फुल्ली ऑटोमैटिक बाइक है। कुछ समय पहले तक भारत में इन क्रूजर बाइक्स का ट्रेंड कम था लेकिन अब ये भारत में भी आसानी से देखी और खरीदी जा सकती है।