हीरो हांडा से अलग होने के बाद इम्पल्स बाइक हीरो मोटोकॉर्प की पहली बाइक थी। कंपनी ने इस बाइक को वर्ष 2011 ने बाजार में अपने नए हीरो लोगो के साथ पेश किया था।
कंपनी ने इस बाइक का पिछले साल प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया है। लेकिन हीरो मोटोकॉर्प एक बार फिर अपने "इम्पल्स" मॉडल को बड़े इंजन के साथ री-लांच करने की तैयारी कर रही है।
15 'हीरो' जो आपको स्टाइलिश बनाने आ रहे हैं...
यह जापान की साझेदार कंपनी होंडा से अलग होने के बाद हीरो मोटोकॉर्प की पहली बाइक थी, लेकिन पिछले साल इसका उत्पादन बंद कर दिया गया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस मॉडल को री-लांच करने की तैयारी कर रही है और नया मॉडल जल्द बाजार में होगा। इस बार इम्पल्स को बड़े इंजन के साथ उतारा जाएगा।
मौजूदा इम्पल्स में 149.2 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 13.2 पीएस का पावर और 13.4 एनएम का टॉर्क देता है।