फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो मोटो कार्प ने लांच की नई बाइक स्पलेंडर प्रो गोल्ड

Sat, 20 Apr 2013 05:09 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो मोटो कार्प ने अपनी पसंदीदा और सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्पलेंडर के 20 साल पूरे होने पर नई बाइक 'स्पलेंडर प्रो गोल्ड' को लांच किया है।
विज्ञापन


स्पलेंडर के 20 साल पूरे होने के मौके पर हीरो मोटोकार्प ने स्पेशल एडिशन को लांच कर यादगार बनाने की कोशिश की है। हाल ही में हीरो की प्रतिद्वंदी कंपनी होंडा ने 110 cc सेग्मेंट में ड्रीम नीओ को लांच किया है।

ड्रीम नीओ को लांच करते हुए होंडा ने दावा किया है कि नई बाइक सस्ती और फ्यूल एफिशिएंट है। ड्रीम नीओ को दुपहिया मार्केट में स्पलेंडर को टक्कर देने के मकसद से लांच किया है।
विज्ञापन


स्पलेंडर प्रो गोल्ड को कंपनी ने गोल्डन कलर वाली बाइक को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है। नई बाइक में स्पलेंडर की ही तरह 97.2cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन है।
विज्ञापन


बाइक के इंजन की 7,500 rpm पर 7.7bhp क्षमता और 4,500rpm पर 8.04 Nm टॉर्क है। स्पेशल एडिशन वाली नई बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 48,500 रुपये रखी गई है।

स्पलेंडर प्रो गोल्ड में बाइक में एलॉय व्हील और सेल्फ स्टार्ट फीचर दिया गया है। यह स्पलेंडर वर्जन में कंपनी की अभी तक की सबसे महंगी बाइक है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें