हार्ले डेविडसन बाइक की चाह ज्यादातर बाइकर्स रखते हैं लेकिन लग्जरी कार से भी मंहगी हार्ले डेविडसन की बाइक पर फर्राटे भरने का सपना ही बनाकर रह जाता है।
लेकिन अगर आपने इस चाहत को पूरा करने का मन बना ही लिया है, तो यह चाहत अब आसानी से पूरी हो सकती है।
निसान की ये शानदार कार 11 हजार रुपए में घर लाएंजी हां, क्योंकि भारत में सबसे सस्ती हार्ले डेविडसन की शानदार बाइक लॉन्च हो चुकी है। हार्ले डेविडसन ने बहु-प्रतीक्षित और सस्ता माडल स्ट्रीट 750 जिसकी कीमत 4.1 लाख रुपए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
अगर आपके पास हैं ये गैजेट्स तो टैंशन लेने का नहींहार्ले डेविडसन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनूप प्रकाश ने 12वें ऑटो एक्सपो में कहा, 'नई स्ट्रीट 750 की कीमत दिल्ली में 4.1 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। स्ट्रीट 750 से उन लोगों के लिए भी विकल्प खुला है जो मोटरसाइकिल चलाना पसंद करते हैं। इससे हार्ले डेविडसन की पहुंच नई युवा पीढ़ी तक होगी।'
4000mAh बैटरी पावर का दमदार स्मार्टफोन नई मोटरसाइकिल की बुकिंग 1 मार्च से शुरू होगी और यह कंपनी के देश भर में 13 शोरूम में उपलब्ध होगी। कंपनी भारत में 13 मॉडल बेच रही है और स्ट्रीट 750 सबसे सस्ता मॉडल है। हार्ले डेविडसन की मोटरसाइकिलों की कीमत 4.1 लाख रुपए से लेकर 29 लाख रुपए तक है।
इस नई मोटरसाइकिल को हरियाणा के बावल संयंत्र में एसेंबल किया गया है, कंपनी ने इसमें 750 सीसी क्षमता का 13.1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया है।
इस माडल को बावल संयंत्र में तैयार किया जाएगा और चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों निर्यात किया जाएगा।