फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए फीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही हमने आपको जानकारी दी थी कि हार्ले डेविडसन अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की तैयार में है। कंपनी ने अब इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी ने पहली इलेक्ट्रिक बाइक फायरवायर के वीडियो और कुछ तस्वीरों को जारी किया है।

कंपनी आगे हफ्ते से अमेरिका में कुछ चुंनिदा ग्राहकों के लिए ये बाइक टेस्ट ड्राइव मुहैया कराएगी। जिसमें लोग कंपनी को अपनी प्रतिक्रिया देंगे।

कंपनी न्यूयॉर्क में एक बाइक राइड इवेंट के तहत 23 जून को पेश कर देगी। इसी राइड के तहत बाइक टेस्टिंग भी होगी। हालांकि ये बाइक अभी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

डुकाती डाइवल और यामाहा वी-मैक्स बाइक सेगमेंट

लुक और डिजाइन में हार्ले डेविडसन लाइववायर बाइक हार्ले डेविडसन के अन्य बाइक्स काफी अलग है। ये बाइक स्पोर्ट्स क्रूजर्स जैसे डुकाती डाइवल और यामाहा वी-मैक्स बाइक सेगमेंट में है।

हार्ले डेविडसन ने इसमें यूनिक हैडलैंप का इस्तेमाल किया है, साथ ही कंपनी इसका फ्यूल टैंक काफी मर्दाना तरह का बनाया है।

हार्ले डेविडसन इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल ट्यून थीम, डिजिटल एलसीडी डिस्‍प्ले, स्पोर्टी 10 स्पॉक अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।

इंजन पावर

माना जा रहा है कि हार्ले डेविडसन की इस लाइववायर बाइक में 55KW, 3 फेज इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है जो 74 एचपी का पावर तथा 52 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

यह महज 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन

1 मिनट 10 सेकंड का वीडियो देखें

हार्ले ‌‌डेविडसन फायरवायर इलेक्ट्रिक बाइक क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें