बैंगलुरू स्थिति ई-बाइक (इलेक्ट्रिक टू व्हीलर) बनाने वाली कंपनी गो ग्रीन बॉव ने चार नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किए हैं। कंपनी ने इन चारों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को कोहरा, किमाया, कवच और सुन्नोटी नाम से उतारा है। इन स्कूटर की रेंज 38,000-59,500 रुपए तक है जो सभी उम्र के लोगों के लिए फिट बैठता है।
यामाहा सुपरबाइक के तीन शानदार नए अंदाज, आपने देखें?इन स्कूटरों में बेहतरीन लुक और डिजाइन सहित कई सारे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। ये स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 60 से 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। सभी स्कूटर ऑरेंज, रेड, ग्रीन, परपल और ग्रे इन पांच कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। जानिए इन चारों स्कूटरों के फीचर्स और कीमत।
गो ग्रीन बॉव कोहरा
कोहरा इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासकर स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए उतारा गया है। इसकी कीमत 38,000 रूपए रखी गई है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 60 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।
गो ग्रीन बॉव किमाया
इस स्कूटर को खासकर वुमन और कम दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत 47,000 रुपए रखी गई है। यह एक बार चार्ज होने में 60 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है। यह स्कूटर 160 किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम है।
गो ग्रीन बॉव कवच
कवच स्कूटर को खासकर फील्ड वर्कर्स के लिए बनाया गया है जिनकी यात्रा की दूरी कोई तय नहीं होती है। इसकी कीमत 53,000 रुपए रखी गई है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।
गो ग्रीन बॉव सुन्नोटी
सुन्नोटी स्कूटर को खासकर सामान की डिलीवरी करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यह दो अलग-अलग वैरियंट में उपलब्ध है जो 60 किमी और 100 किमी की दूरी तय करने में सक्षम है। इनमें से एक की कीमत 44,000 रुपए और दूसरे की कीमत 59,500 रुपए रखी गई है।