फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कावासाकी ईआर 6एन पर 25 हजार रुपये की छूट

Wed, 01 Jun 2016 11:18 AM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रिय कावासाकी निंजा 650 का नेक्ड वर्जन ईआर 6एन महंगी मिडिलवेट स्ट्रीट बाइक भारत में उपलब्ध है। अंधेरी ईस्ट, मुंबई में स्थित एक कावासाकी डीलर ने बाइक पर 25,000 रुपये की छूट की पेशकश की है। बाइक की कीमत 5.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) है लेकिन अंधेरी ईस्ट डीलर्स पर यह 5.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) में उपलब्‍ध है।
विज्ञापन


बाजार में बहुत प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर कावासाकी ईआर 6एन परफॉर्मेंस में अच्छी है। फिर भी, बाइक लोकप्रियता और बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। बाइक प्रोमोशन और मार्केट रणनीति इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। ज्यादातर परफॉर्मेंस बाइक के मालिक चाहते हैं कि जब बाइक सड़क पर निकले तो आस-पास के लोगों का ध्यान आकर्षित हो, लेकिन ईआर 6एन इस कार्य में विफल है। इसके अलावा बाइक के रंगों का विकल्प बहुत सीमित हैं।

कावासाकी ईआर 6एन (Kawasaki ER-6n) 649सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 8,500rpm पर 72.1PS पावर और 7,000rpm पर 64Nm की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 204 किलोग्राम के वजन वाली इस बाइक में फ्रंट पर 41एमएम टेलीस्कॉपिक फ्रॉर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें