फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार की छूट के साथ घर बैठे मिलेगी बाइक

Sat, 19 Jan 2013 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपकी नई बाइक की डिलीवरी घर बैठे ही मोबाइल, कैमरा या अन्य गैजेट्स की तरह हो जाएं तो कितना अच्छा होगा ना। दरअसल दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने ऑनलाइन बिक्री के लिए शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील डॉट कॉम से करार किया है। इसके जरिये आप महिंद्रा के किसी वाहन की ऑनलाइन खरीदारी कर घर बैठे उसकी डिलीवरी पा सकते हैं।
विज्ञापन


बाइक डिलीवरी की सुविधा देश में पहली बार शुरू की गई है। स्नैपडील की तरफ से कहा गया है कि ऑनलाइन बिक्री किए गए वाहन को ग्राहक द्वारा दर्ज कराएं गए पते पर सुरक्षित डिलीवर कर दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत बाइक को ऑनलाइन परचेज करने के बाद ग्राहक को वाहन निर्माता कंपनी को जरूरी कागजात मुहैया कराने होंगे।

ऑन लाइन खरीद करने पर ग्राहकों को वाहन पर छह हजार रुपये की छूट भी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें तीन से छह मासिक किस्तों (ईएमआई) में भुगतान 0 फीसदी ब्याज पर करने का विकल्प भी मिलेगा। इस स्कीम के तहत फिलहाल दिल्ली- एनसीआर, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में खरीद की जा सकती है।
विज्ञापन


स्नैपडील की साइट पर टू व्हीलर खरीदने के बाद महिंद्रा के कर्मचारी ग्राहक के घर पर जाकर उससे जरूरी कागजात हासिल करेंगे। इसके बाद ग्राहक को उसके द्वारा चुने गए टू व्हीलर की डिलिवरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें