फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्स्ट लुकः 300cc की बाइक महिंद्रा 'मोजो'

Fri, 22 Mar 2013 12:46 PM IST
bikedekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी महिंद्रा टू-व्हीलर्स की जल्द बाजार में आने वाली 300cc की बाइक महिंद्रा मोजो को फोटोग्राफर्स ने पुणे में रोड टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद कर लिया है।
विज्ञापन


मोजो का फ्रंट लुक इस सेग्मेंट की अन्य बाइक्स से अलग हटकर है। दमदार इंजन से लैस मोजो का हैंडल अन्य बाइक के मुकाबले थोड़ा ऊंचा है। दो लोगों के बैठने के लिए सीट भी मजेदार है, इस पर लंबे सफर के दौरान कम थकान होगी।




















कंपनी 110 cc सेग्मेंट में अपनी बाइक 'पेंट्रो' को पेश करने के बाद 300cc सेग्मेंट की 'मोजो' को तैयार करने पर काम कर रही है। महिंद्रा की नई बाइक के 2014 में बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन




















लांचिंग के बारे में महिंद्रा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इंडियन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और बजाज, होंडा और टीवीएस को टक्कर देने के लिए महिंद्रा 300cc की बाइक को उतारने की तैयारी कर रही है।



















ऐसी भी चर्चा है कि मोजो डुकाटी के फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस होगी। बाइक में 292cc का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन होगा। महिंद्रा की 300cc बाइक की कीमत करीब 2 लाख रुपये होने की उम्मीद है।

मोजो का इंजन और डिजाइन कंपनी के पुणे स्थित रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर में तैयार किया गया है। महिंद्रा टू-व्हीलर्स सेग्मेंट में स्कूटरों के नए वेरिएंट पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें